Friday, 19 July 2013

अश्क

हम रोने पे आ जाए तो दरिया भी बहा देंगे...
शबनम के तरह रोज़ रोज़ रोना हमे क़तई मंजूर नहीं.... 

हया से रह गए थे अश्क यूँ लहरा के आँखों में...
गुमाँ होता था मोटी जाम गए है आकर हमारी आँखों में..... 

विवेक "अकेला"

Tuesday, 16 July 2013

मासूम मुहब्बत

मासूम मुहब्बत का बस इतना सा फसाना है..... कागज की कश्ती है और बारिश का ज़माना है ... क्या शर्त-ए-मुहब्बत है , क्या शर्ट-ए ज़माना है... आवाज़ भी मेरी जख्मी है पर गीत तो गाना है .... उस पर उतरने के उम्मीद बहुत कम है... क्योंकि.कश्ती भी पुरानी है और तूफान भी आना है... समझे या ना समझे वोह अंदाज़ मुहब्बत के... हमे उस शख्स को अपनी आँखों से यह शेर सुनाने है... भोली से अदा और इश्क की जिद है..... मासूम मुहब्बत का बस इतना सा फसाना है... विवेक "अकेला"

Sunday, 14 July 2013

दुआ


मेरी हथेली भी तुम अपने पास रख लो....
जब दुआ मांगो तो इसको भी उठा देना...
ख़ुशी मिलें तो आपने दोनों हठ आगे कर देना...
गम मिलें तो मेरी हथेली में सारे गम थमा देना....
विवेक "अकेला'"

Friday, 12 July 2013

आशिया




इतनी यादों का बोझ लिए कहाँ जायेंगे हम............
टूटे हुए घरौंदों को कहाँ जाकर सजायेंगे अब हम.....
दिल की दुनिया के उस पर तो जाना ही है.....
पर जीवन की इस बाढ़  में टूटीं  हुयी नाव को कैसे अब खे पाएँगे हम...
समुँदर की मानिंद दिल में हलचल सी रह्ती है..
शांत झील में कहाँ बदल पाएँगे हम...
मज-हब  और धर्मो में बाँट गयी है दुनिया अब तो....
आपने  प्रीत और प्यार का आशिया  कहाँ जाकर बसायेंगे  अब हम....

विवेक"अकेला"


Thursday, 11 July 2013


गुलजार  हुआ चमन तुम्हारे बदन के खुशबू से...
रहना इस दिल में हमेशा एक खिले हुए गुलाब के फुल के तरह..
मिला तो अपने सांसो की खुशबू तुम हमारी सांसो में....
पूजते रहेंगे ता-उमर और करेंगे याद तुमको और तुम्हारे जज़्बातो को... हम किसी आशिक के तरह....

विवेक "अकेला"

तेरे बिना जिंदगी ...


ग़ुजारेंगे बिना तुम्हारे जिंदगी कुछ इस तरह से हम...
राह ना पये साथ तैर तो जिंदा लाश बन कर जी लेंगे हम...
मिल ना सके तुम जो हमको....
 तलाश्ते रहेगे अपनी निगाहों, ख्वाबों में दिन रात तुझे मेरे प्यारे सनम...
विवेक "अकेला"

सिलसिले

तुम हो तो सब सिलसिले अच्छे लगते हैं
मुझे तुम्हारी दोस्ती के गिले अच्छे लगते हैं
बहुत दूर तक जाना मगर लौट आना
मुझे तुम से तुम्ही तक के फ़ासले अच्छे लगते हैं

विवेक "अकेला"